साबित्रीबाई फुले जयंती को लेकर पूर्व विधायक ने की विचार विमर्श

संतोष अमन की रिपोर्ट:

पूर्व विधायक सह स्वराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमप्रकाश सिंह ने दाउदनगर विधि संघ के अधिवक्ताओं के साथ 22 जनवरी को डेहरी आॅन सोन में आयोजित साबित्री बाई फुले जयंती की तैयारी पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वर्तमान परिपेक्ष में सामाजिक न्याय की चुनौतिया विषय पर व्याख्यान आयोजित होगी, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश कुमार होंगे। उनके अलावा साहित्य जगत के अन्य लेखक व पत्रकार भी शामिल होंगे। जयंती के सहारे हम उनके संदेशों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। माँ सावित्री बाई फुले ने अपने पति ज्योति राव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए अनेको कार्य किये। विधवा विवाह, छुआछुत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति एवं शिक्षित बनना ही इनके जीवन का लक्ष्य था।

जानकारी के मुताबिक यह आयोजन सामाजिक चेतना मंच, डेहरी आॅन सोन द्वारा किया जाना है। इस अवसर पर ज्ञान गंगा इंटर स्कूल के निर्देशक नंदकिशोर सिंह, हरिनाथ सिंह, अशोक कुमार, अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.