दो-तीन दिनों के अंदर कर लें शिक्षक अभिभावक गोष्ठी : जिलाधिकारी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

प्रधानाध्यापक दो-तीन दिनों के अन्दर शिक्षक अभिभावक बैठक अवश्य कर लें। यह प्रचार का एक माध्यम होगा तथा बच्चों के साथ उनके अभिभावक मानव श्रृंखला में आयेंगे तो संख्या बढ़ेगी। उक्त बातें जिलाधिकारी कंवल तनुज ने दाउदनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में मानव श्रृंखला के सेक्टर, सब सेक्टर एवं अन्य कर्मियों के साथ अनुमंडल स्तरीय बैठक करते हुए कही।

जिलाधिकारी ने कहा कि औरंगाबाद जिले में 371 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनना है जिसमें करीब 62 किमी मेन रुट में है। सभी सेक्टर व सब सेक्टर प्रभारी को प्रारंभ व अंत बिंदु की जानकारी होनी चाहिए। हर बिंदु पर दृष्टि होगी और नियंत्रण होगा। रोज अपने पोषक क्षेत्र में मानव श्रृंखला की प्रेक्टिस करायें ताकि बच्चे इसे आत्मसात कर लें। 17 जनवरी को सब सेक्टर से लेकर सुपर जोन तक 11 बजे अपने लिए निर्धारित एरिया में रहेंगे, निरीक्षण किया जाना है। काम करना और प्रोत्साहन मिलना भी जरुरी है। मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले बच्चों, जीविका दीदी एवं अन्य लोंगो की सूची बना लें, जिससे 21 जनवरी को उपस्थिति बनाकर 22 जनवरी तक बीडीओ के पास जमा कर दें। बीडीओ संख्यात्मक प्रतिवेदन तैयार कर जिला प्रशासन को भेंजेगे। सहयोग देने वाले राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, डीलरों की भी सूची बनाएं। पूरी तरह उत्सव का माहौल बनाया जा रहा है। कला जत्था भी काम करेगी। एसपी डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि सड़क की बायीं ओर ही श्रृंखला बनाना है। उस दिन अपराहन् तीन बजे तक बड़ी वाहनों का परिचालन ठप रहेगा। विश्व में बिहार की छवि को और बेहतर बनाने का यह अच्छा अवसर है। डी.डी.सी. संजीव सिंह, एसडीओ राकेश कुमार, साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस मौके पर डी.एस.एल.आर. मनोज कुमार के अलावे दाउदनगर, ओबरा, हसपुरा व गोह के बी.डी.ओ, आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षिकायें, जीविका दीदी, प्रधानाध्यापक एवं अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.