विज्ञान प्रदर्शनी कर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संतोष अमन की रिपोर्ट:

     फ्री एजुकेशन सेंटर संसा में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया, जिसका शुभारम्भ भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, उप प्रमुख नन्द शर्मा, भाजपा के समशेर नगर मण्डल अध्यक्ष राम पुकार पाण्डे, सुनिंल दुबे एवं पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


श्री तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो जाए। आधुनिक युग के समाज में विज्ञानं के प्रति जो रूचि आई है, इसका उदाहरण फ्री एजुकेशन के बच्चे हैं। जिन्होंने इतने कम उम्र में भी साइंस की प्रदर्शनी लगा उसे प्रयोग कर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्या वह धन है जिसे न कोई बाँट सकता और न ही कोई चुरा सकता है। उप प्रमुख नन्द शर्मा ने बच्चों को इस तरह करतब देख इस संस्था को मदद करने की बात कही। इस संस्था में आसुतोष कुमार ने वाईमैक्स प्रदान किया, जिससे बच्चे इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करेंगे।

     संस्था के निर्देशक लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इसका उद्देश्य फ्री में बच्चों का शिक्षा देना है। यहाँ विज्ञान का प्रोजेक्ट तैयार किया जाता है, जो बच्चों द्वारा किया जाता है। इस मौके पर विवेकानंद मिश्र, संस्था के बच्चें एवं उनके अभिभावक मौजूद थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.