स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच द्वारा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया

संतोष अमन की रिपोर्ट:

राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच द्वारा दुर्गा क्लब में गुरूवार को पांच पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। उदय नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, हरिहर सिंह, सुरेन्द्र कुमार और सौकत इमाम को सम्मानित किया गया। कहा गया कि इनकी ही बदौलत देश सुरक्षित है और इनका राष्ट्र निर्माण में काफी योगदान है इसलिए इन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने कहा कि सस्वामी जी ने कहा था उठो, जागो और संघर्ष करो। यह संघर्ष समाज, राष्ट्र और राज्य के निर्माण के लिए करने का उन्होंने आह्वाहन किया था। कहा कि जब नेता इस काम में लगेंगे तो राजनीति से लोगों को नफ़रत नहीं होगा। यह नफ़रत इस कारण हुआ कि हम परिवार और जाती के लिए कम करने लगे। मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बारे में सभी को अध्ययन करना चाहिए ताकि आत्मविश्वास बढे। सौकत इमाम ने कहा कि स्वामी जी ने पहली शिक्षा दी थी कि किसी से डरो मत, उठो और जागो। जो पहले जागेगा उसे ही अधिक मिलेगा। धर्मवीर भारती में कहा कि स्वामी जी चीर युवा माने गए। कार्यक्रम का संचालन अजय पाण्डेय ने किया। देवेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, काशी नाथ पाण्डेय, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व सैनिकों और अतिथियों के साथ वार्ड पार्षद बसंत कुमार, जय सिंह ने किया। वार्ड पार्षद अनसुईया देवी, ब्रह्मा कुमारी, सूरज पाण्डेय, अश्विनी पाठक, सर्वानंद पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.