घर में लगी आग से महिला झुलसी

संतोष अमन की रिपोर्ट:

हसपुरा प्रखंड के हैबसपुर गांव में शनिवार की रात्रि आग लगने से घर में रखे हजारों की संम्पति जल गयी। यह घटना मनसोखी भगत के यहां हुई। आग बुझाने के क्रम में महिला संजु देवी घायल हो गयी। जानकारी के मुताबिक घर में पीड़ित परिवार सो रहे थे, तभी अचानक आग की लप्टे महसुस होने पर नींद खुली। तत्पश्चात आग लगने का शोर मचाया। मौके पर ग्रमीण पहूँचे और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग पर काबू पाने के पहले घर में रखे अनाज, नेवारी, फूस की छप्पर को जलने की नुकसान हो गया था।

इस अगलगी की सूचना मिलते ही उपप्रमुख अनिल आर्य, सरपंच रंधीर कुमार, पंचायत समिति सरजू राम, ग्रामीण सिपाही जदूलाल सिंह, वार्ड सदस्य सुजीत कुमार, सुरेश प्रसाद ने पहुँचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। प्रमुख संजय मंडल ने बताया कि अगलगी की जानकारी अंचलाधिकारी को दी गयी है और आपदा राहत से सहायता की माँग किया है। घायल संजू देवी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.