कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के लिए हुई बैठक

संतोष अमन की रिपोर्ट:

रालोसपा की दाउदनगर इकाई द्वारा राजधानी पटना में 23 जनवरी को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को सफल बनाने एवं उसमें अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर एक बैठक पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख केदार यादव के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में जयंती समारोह को सफल बनाने की चर्चा की गयी तथा उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपा गया।

पूर्व प्रमुख श्री यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए। 1978 ई0 में जननायक कर्पूरी ठाकुर ने पिछडों को आरक्षण दिया था। उसका बैक लॉग आज तक खाली है। पिछडों का कोटा सरकारी नौकरियों में भरा जाना चाहिए। ओबरा से रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि जयंती समारोह में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित कराना है। इस मौके पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, उमानाथ भगत, महामाया ठाकुर, ललन ठाकुर, निर्भय पासवान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.