
संतोष अमन की रिपोर्ट:
दस्तावेज नवीस संघ द्वारा शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन अनुमंडल कार्यालय परिसर में किया गया। संघ के वरिष्ठ सहयोगी जानकी सिंह के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए मौन रखा गया। उनका निधन गुरूवार की रात हुआ था। इसमें ललन सिंह, हरिद्वार पासवान, कृष्ण नंदन शर्मा, उमेश सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, राम भवन सिंह, सकलदेव सिंह शामिल हुए|