सावीत्रीबाई फुले के जन्मदिन पर श्रधा सुमन अर्पित की गई

आज दिनांक 03 जनवरी 2017 दिन मंगलवार को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा मंच द्वारा संयोजक श्री अनुज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुलेनगर, शहीद प्रमोद सिंह पथ पर अवस्थित मंच के कार्यालय में भारत की प्रथम महीला शिक्षीका, शिक्षा की अलौकीक क्रांतीदुत, सामाजीक अन्याय के खिलाफ लड़नेवाली अदभुत नारीशक्ती माता सावीत्रीबाई फुले की जयंती पर उनको समर्पीत एक पुष्पांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अजय पाण्डेय, छात्र नेता आर्य अमर केशरी, सतीश कुमार, राजनीतीक कार्यकर्ता गणेश कुमार, लोककलाकार संतोष अमन, सुमीत कुमार, नितीश मिश्रा, अभीषेक कुमार आर्या, प्रभात छोटु, रामानुज यादव, अनुज यादव, निशा नंदीनी, निकेत नंदन उपस्थीत रहे। सभी ने बारी बारी से माता सावीत्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री अनुज कुमार पाण्डेय ने माता सावीत्रीबाई फूले की जिवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थीतियों में जो शिक्षा का अलख जगाया उसके अलौकीक प्रकाश से भारतर्वष आज भी दैदिप्यमान हो रहा है। उस समय समाज की सारी अन्यायपूर्ण बेंड़ीयों को तोड़ते हुये उन्होंने अपने पती के साथ कदम से कदम मिलाकर महीलाओं तथा उस समय के वंचीतों एवं शोषीतों के जीवन के उत्थान में अपना अमुल्य योगदान दिया। अन्य वक्ताओं ने भी बारी बारी से माता सावीत्रीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.