जनता की आवाज : दाउदनगर किला का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण हो

 अब्दुल गफ्फार आज़ाद

अब्दुल गफ्फार आज़ाद

माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार का आगमन पिछले दिनों होना था, जिसके लिए पूरा महकमा इसकी तैयारी में जी जान से लगा था। लोग हर वक्त प्रयासरत थे कि उनकी उपस्थिति में कोई कमी न रह जाए। पूरा सरकारी कार्यालय का रंगरोगन किया गया। पुरे काउंटर का सौन्दर्यीकरण किया गया। जहाँ पर शेड नहीं थे, वहां पर शेड लगाया गया। दाउदनगर-नासरीगंज पुल बना रही हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उनके स्वागत में अपने स्तर पर अनुमंडल कार्यालय के पूरब दिशा में एक छोटा सा पार्क बनाया, जो एक शुरूआती पहल है। इसके लिए कंपनी ह्रदय से बधाई के पात्र है। ये तो सही है, पर अगर प्रशासन के द्वारा दाउदनगर किला का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण किया जाए तो दाउदनगर वासियों के लिए यह एक वरदान साबित होगा। साथ ही पूरे दाउदनगरवासी लाभान्वित होंगे। ये शहर तो अंग्रेजो के समयकाल से ही प्रसिद्ध है पर ये अब काफी उपेछित है। अब जरुरत है इस मसले पर आवाज़ उठाने की जो मुख्यमंत्री तक पहुंचे। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि ऐतिहासिक दाउदनगर किला को पार्क का पूर्णरूप दें, तो यह दाउदनगर के लिए अच्छी खबर होगी।

One comment on “जनता की आवाज : दाउदनगर किला का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण हो

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.