राष्ट्रीय अधिवेशन से लौटने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दाउदनगर इकाई द्वारा 62वां राष्टीय अधिवेशन इंदौर से लौटे कार्यकर्ताओ को नगर सहमंत्री सुमित भारती व कॉलेज उपाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इंदौर में उक्त कार्यक्रम के दौरान दाउदनगर के कार्यकर्ता रविशंकर कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, जो पूर्व में दाउदनगर कॉलेज 2013 में छात्र संघ चुनाव में सचिव के पद पर चुनाव जीते थे और विद्यार्थी परिसद में नगरमंत्री, जिलाकार्यकारिणी सदस्य के दायित्व को निर्वाहन किया है।नगर अध्यक्ष डॉ चंचल कुमार मिश्रा व कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी ने बताया कि वर्तमान के अपेक्षा कार्यकर्ताओं में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाने पर हर्ष उत्पन्न हुआ है।

अधिवेशन में गए आर्य अमर केशरी, नगर सहमंत्री संतोष अमन, नगर कार्यकरणी सदस्य शेखर सुमन, सोनू पाण्डेय ने अधिवेशन की अनुभव सब के साथ साझा किया और बताया कि भारत के विभिन्न प्रान्त से दस हजार से भी अधिक संख्या में प्रतिनिधि सामिल हुए थें। बधाई देने वाले में मीडिया प्रभारी सौरभ राजपूत, रोहित कुमार, धीरज कुमार,दीपक मिश्रा, विश्वरूप मिश्रा, मनु कुमार, दीपक कुमार, कार्यलय प्रमुख रौशन गुप्ता, श्रीकांत कुमार सहित अन्य लोग शामिल थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.