शिक्षक के मौत पर विद्यालय में जताया गया शोक

संतोष अमन की रिपोर्ट:

आज दिन सोमवार को दाउदनगर पंचायत अवस्थित राजकीयकृत कादरी मध्य विद्यालय में शिक्षक अजय सिंह की दुखद मृत्यु पर मौन सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री तेजनारायण सिंह ने की। इस शोक सभा में वरिष्ट्र शिक्षक सत्येन्द्र कुमार, शिवपुजन कुमार, उज्जवल कुमार, अनुज कुमार पांडेय, शाहनवाज आलम, शिक्षिका करूणा कुमारी वर्मा,  पुनीता अम्बष्ट, निशी कुमारी, शबनम खातुन, रूखशाना प्रवीण, टोला सेवक धर्मेन्द्र चौधरी, कुष्णा चौधरी, किशोरी चौधरी, बब्लु चौधरी, टोला सेविका ममता देवी तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस हृदयविदारक दुर्घटना पर सभी ने अपनी संवेदना प्रकट की। और ईश्वर से दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए कामना की।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.