जन अधिकार पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, मीडिया से हुए मुखातिब

संतोष अमन की रिपोर्ट:

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुन्दर ने रमेश चौक पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतिश कुमार, नरेंद्र मोदी के इशारे पर पुंजीपतियों की गोद में खेल रहें हैं। इस जिले में ही पिछले 11 सालों में छह हजार निर्दोषों को नक्सली कह कर जेलो में डाला गया। सरकार का यही जन विरोधी रवैया बना रहा तो आगामी वर्ष जन अधिकार पार्टी के लिए संघर्ष वर्ष होगा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ई सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज औरंगाबाद के गांधी मैदान से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नीतिश कुमार हाय हाय, नरेन्द्र मोदी हाय हाय, दो हजार का नोट वापस लो आदि नारा लगाते हुए रमेश चौक पहुंचे और यातायात को बाधित कर दिया। साथ ही प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, महाराज गंज हत्याकांड व भागलपुर में हुए दलितों पर अत्याचार की SIT जाँच की माँग कर रहे थें। देखते ही देखते रमेश चौक से जसोईया मोड़, रमेश चौक से ओवर ब्रिज एवं रमेश चौक से नगर थाना तक पूर्णतः जाम से पट गई। प्रदर्शनकारी की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष राजेश वर्णवाल दल बल के साथ रमेश चौक पहुंचे। और स्थिति बेकाबू होते देख SDPO भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।मान मनोबल के बाद भी जब प्रदर्शनकारी डटे रहें तब पुलिस ने बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारीयो को जबरदस्ती गिरफ्तारी कर पुलिस वाहन से नगर थाना ले गई। प्रदर्शनकारीयों में छात्र परिषद् के प्रदेश महासचिव विजय कुमार ऊर्फ गोलू यादव, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय, युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव संजय यादव, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अभीजित कुमार टोनी, नगर प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार गुप्ता, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष रामपुजन सिह, गोह प्रखंड अध्यक्ष रामाधार राम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धिरेन्द्र सरयू मेहता, रामप्रवेश साव, देव प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, अमरजीत यादव, शंकर, राजु सकशेना, त्रिशुल पासवान एवं अन्य लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.