मदनपुर: दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप

मदनपुर से अहसान अख्तर की रिपोर्ट:

मदनपुर के इस्लामपुर गांव निवासी नसरीना खातुन ने दहेज प्रताड़ना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज मामले के अनुसार नसरीना खातुन की शादी पांच वर्ष पूर्व इस्लामपुर गांव निवासी मोहशीन शाह के साथ हुई थी। दहेज में मोटरसाईकिल और साथ ही नगद की मांग की गई थी, जिसे न देने पर उन्हें हमेंशा प्रताड़ित किया जाता था।

इस मामले में मोहशीन शाह, अलाउद्दीन शाह, शमीम शाह, गुलशन आरा एवं हुसैन शाह को अभियुक्त बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहसिन अभी भी फरार है कल दिनांक 21 दिसंबर की रात को पुलिस उसके घर पर पहुंची लेकिन ओ गिरफ्त में नहीं आ सका।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.