जन अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेल रोक कर किया प्रदर्शन

संतोष अमन की रिपोर्ट:

आज दिनांक 20 दिंसबर 2016 को जन अधिकार पार्टी (लो) के कार्यकर्ताओं ने नोट बन्दी के विरोध में रफीगंज स्टेशन पर रेल रोक कर चक्का जाम किया। जन अधिकार पार्टी, दाउदनगर के प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश कुमार ने कहा की नोटबन्दी से आम जनता को हो रही परेशानियों के खिलाफ हमलोग लड़ रहैं है। आम आदमी, खास कर गरीब लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके बावजूद केंद्र सरकार इसपर कोई सकारात्मक प्रयास नहीं कर रही है। हमारी पार्टी के कार्यकर्त्ता केंद्र सरकार की आंखें खोलने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर, जिला अध्यक्ष सुरेद्र यादव, छात्र परिषद जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव, प्रदेश महा सचिव विजय कुमार, समदर्शी यादव एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

ट्रेन रोके जाने की खबर पर रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और सोन नगर रेल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार दल बल के साथ स्टेशन पहुंचे और रेलपथ जाम कर रहे लोगों को समझ बुझाकर रेल ट्रैक से हटाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.