.दाउदनगर के नहर रोड में सड़क दुर्घटना में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक एवं शहर के अफीम कोठी मोहल्ला निवासी ललन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह व्यापार मंडल दाउदनगर के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नु यादव के पिता हैं। घटना बुधवार के देर रात की बताई जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे केरा स्थित अपने खेत से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए ।उन्हें दाउदनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालयों में बाहर रेफर कर दिया है।