अनिश्चितकालीन हड़ताल में शिक्षिकाओं की भी भूमिका होगी अभूतपूर्व


बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में 17 फरवरी से प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर महिला प्रकोष्ठ की बैठक रा.मध्य विद्यालय संख्या एक में दाउदनगर में आहूत की गयी।बैठक में शामिल शिक्षिकाओं ने कहा कि इस बार की हड़ताल अभूतपूर्व होगी और हम सभी का योगदान इसमें शत प्रतिशत होगा।राज्य सरकार जब तक राज्यकर्मी एवं सहायक शिक्षक का दर्जा देने जैसी मांगे नही मान लेती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा।अब महिलाएं अपने हक को लेकर जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने कर्तव्य के साथ ,अपने अधिकारों का भी बोध है।बिहार सरकार अब तक कभी संविदा के आधार पर नियुक्ति कर,कभी असंगत वेतन भत्ते देकर विभिन्न प्रकार से शोषण करते 17 फरवरी से होने वाले हड़ताल में प्रखंड के सभी 147 विद्यालयों में अनिश्चितकालीन पूर्ण तालाबंदी होगी।प्रखंड के सभी 733 शिक्षक इस बार हड़ताल में शामिल होंगे और सरकार प्रायोजित सभी कार्यो यथा बीएलओ ,परीक्षा कार्य ,जनगणना के पूर्ण बहिष्कार करेंगे।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षिका चंदा सिंह और संचालन निशि कुमारी ने किया।बैठक में उपमा कुमारी ,मृदुला सिन्हा,शीला विश्वकर्मा ,पूनम कुमारी और अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहीं

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.