कुमारी अनुपम सिंह दाउदनगर एसडीओ,तनय सुल्तानिया गए पटना सदर


पटना सदर पटना की अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह को दाउदनगर का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि दाउदनगर एसडीओ भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी तनय सुल्तानिया को स्थानांतरित करते हुए पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।इस संबंध में बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गयी है।अधिसूचना में कहा गया है कि कुमारी अनुपम सिंह को दाउदनगर एवं तनय सुल्तानिया को पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर इस शर्त से पदस्थापित किया जाता है कि राज्य में संप्रति संचालित निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से संबंधित अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन की तिथि के बाद है वह वर्तमान पदस्थापन से विरमित होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.