दाउदनगर प्रखंड के एकौनी इंटर स्कूल से स्मार्ट क्लास का टीवी स्क्रीन एवं अन्य सामग्री की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई ।घटना की जानकारी शिक्षकों को शुक्रवार को विद्यालय खुलने के बाद मिली। शिक्षकों ने बताया कि स्मार्ट क्लास दूसरे तल्ले पर है, जिसका ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने टीवी स्क्रीन एवं साउंड बॉक्स चुरा लिया।माना जा रहा है कि चोंर स्कूल की चहारदीवारी तड़पकर विद्यालय परिसर में पहुंचे और उसके बाद दूसरे तल्ले में जाकर स्मार्ट क्लास के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा घटना की सूचना दाउदनगर थाना में दे दी गई है।