फिल्म मेकिंग प्रशिक्षण नवम्बर की बजाय जनवरी में


धर्मवीर फ़िल्म एंड टीवी प्रोडक्शन्स और ह्यूमैनिटी द्वारा फिल्म मेकिंग के प्रशिक्षण की तिथि बढ़ा दी गई है। यह वर्कशॉप 26 नवम्बर 2016 से 30 नवम्बर 2016 तक होने वाला था जिसे औरंगाबाद में आयोजित किया जाना था। इस वर्कशॉप का आयोजन छोटे स्तर पर किया जाना था जिसमे छात्रों की संख्या भी सिमित थी। परंतु इस प्रकार का आयोजन पुरे बिहार राज्य में पहली बार होने के कारण उम्म्मीद से ज्यादा छात्रों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। इसी के मद्देनजर धर्मवीर फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के निर्देशक धर्मवीर भारती और ह्यूमैनिटी के सचिव ओम प्रकाश प्रीत ने यह जानकारी दी कि ज्यादा छात्रों को वर्कशॉप में शामिल करने के लिए अब इस वर्कशॉप को नवम्बर 2016 की बजाय जनवरी 2017 में की जायेगी।
जिन प्रतिभागियों ने आवेदन पत्र जमा कर दिया है उनकी आवेदन को उस प्रशिक्षण शिविर के लिए वैद्य माना जायेगा। संभवतः दाउदनगर के प्रतिभागियों के लिए शिविर का आयोजन दाउदनगर में ही किया जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.