

:पुराना शहर स्थित दाउद खां के किला परिसर में वेब पोर्टल दाउदनगर डॉट इन द्वारा आयोजित दाउदनगर उत्सव के दौरान संस्था द्वारा पांच सौ पौधे लगाने एवं उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव एवं समाजसेवी डॉ प्रकाश चंद्रा ने अपने सौजन्य से ढाई सौ पौधा लगाने की जवाबदेही लेते हुए कहा कि उसे संरक्षित करने की जवाबदेही वे समाज सेवी चिंटू मिश्रा को दे रहे हैं।उपस्थित लोगों ने डॉ प्रकाश चंद्रा के घोषणा की ताली बजाकर प्रशंसा की। डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि किसी भी तरह का सम्मान उनके लिए उनके अस्तित्व से बढ़कर है। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के वार्ड पार्षदों को सम्मानित भी किया गया।संस्था की ओर से संस्थापक मो. इरशाद अहमद,सह संस्थापक नीरज गुप्ता, एस अमन,संतोष कुमार सुमन,शाहिद कयूम,शाह फैसल,मो.मंसूर,पिंटु कुमार आर्या,एनामुल हक,राजा गुप्ता आदि ने नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, सोहेल अंसारी, इंदु देवी, दिनेश प्रसाद,नंदकिशोर चौधरी आदि को संस्था की ओर से सम्मानित किया।इन वार्ड पार्षदों से 10 पौधों की जवाबदेही लेने की अपील की गई।
