
रविवार को दाउदनगर के पुराना शहर स्थित ऐतिहासिक दाउद खां के किला परिसर में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दाउदनगर डॉट इन द्वारा दाउदनगर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर किला परिसर को भव्य एवं आकर्षक तरीके से सजाया गया है।आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के लिए संस्था के सभी सदस्य लगे हुए हैं।ऐतिहासिक किला शनिवार की शाम से ही रोशनी जगमगा रहा था।आज किला परिसर में शहर के लोग उत्सव के रंग में डूबे रहेंगे।कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संस्था के सह संस्थापक नीरज गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव के दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगीं।जिसमें दाउदनगर की आवाज, गायन प्रतियोगिता, हेककथन क्वीज फन गेम आदि प्रतियोगिताएं शामिल हैं। साथ ही निबंध -लेखन प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिणामों की घोषणा के साथ- साथ विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

