दाउदनगर गोह मुख्य पथ स्थित रेपुरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक का घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक सतीश कुमार खुदवां थाना क्षेत्र के चतरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ,युवक बाइक से दाउदनगर की ओर आ रहा था और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उठाकर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।