पुराना शहर से एक 60 वर्षीय वृद्ध को दाउदनगर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास करने एवं शराब के नशे में धुत होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार वृद्व श्रवण कुमार पुराना शहर वार्ड संख्या दो का निवासी बताया जाता है।घटना के संबंध में पीड़ीता द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है,जिसमें कहा गया है कि बुधवार की सुबह वह घर में अकेली थी ,उसी दौरान आरोपित ने पहुंचकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागी।आरोपि शराब के नशे में था।प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि आरोपित की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद चिकित्सीय जांच कराई गई। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।