दाउदनगर पुलिस द्वारा दाउदनगर थाना क्षेत्र के सोनी गांव से शराब के नशे में कमलेश सिंह नामक व्यक्ति को महिला के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति खैरा दीप गांव का रहने वाला बताया जाता है।इस संबंध में सोनी गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह द्वारा एक प्राथमिकी कमलेश सिंह को नामजद आरोपित बनाते हुए दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपित शनिवार की रात शराब के घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।हल्ला करने पर गांव वालों ने उसे पकड़ कर प्रशासन के हवाले कर दिया ।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाकर उसकी चिकित्सीय जांच कराई गई तथा उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी प्राथमिकी खैरा दीप गांव निवासी कमलेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई है ,जिसमें सोनी गांव निवासी डब्लू यादव और बबलू यादव को नामजद आरोपित बनाते हुए आरोपितों पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तहकीकात कर रही है।