भ्रष्टाचार मिटाओ ,नया भारत बनाओ पर हुआ सेमिनार का आयोजन


शुक्रवार को” भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ” विषय पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में एक सेमिनार आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सेमिनार में अपने- अपने विचार प्रस्तुत किए गए और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के छात्र रौनक कुमार, किशन कुमार ,रवि कुमार, विवेक कुमार, छात्रा पुष्पांजलि कुमारी, गीतांजलि कुमारी, रचना कुमारी, अंशु कुमारी ,प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी ,सीमा कुमारी एवं स्मृति कुमारी अपने- अपने विचारों को प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर आता है न कि नीचे से ऊपर की ओर जाता है। इसलिए भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए ऊपर वाले को स्वयं सही होना होगा, तब नीचे से भ्रष्टाचार अपने आप समाप्त हो जाएगा। नये भारत के निर्माण के लिए यह जरूरी है कि देश से भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खात्मा हो जाए। मंच संचालन छात्र रवि कुमार ने किया।इस मौके पर व्याख्याता डॉ अमित कुमार, पंकज कुमार,मो. सुहेल अंसारी, रामचंद्र यादव, अनूप कनौजिया, अखिलेश सिंह एवं पिंकी कुमारी ने भी अपना अपना विचार रखा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.