विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के सीइओ आनंद प्रकाश के द्वारा कला प्रभा संगम डांस अपॉन ड्रीम में कौशल किशोर मंडल उर्फ राजा मंडल की आगामी राखी का एल्बम सांग एवं कला प्रभा संगम के सात सिंगरों का एल्बम गीत का वीडियो शूट का मुहूर्त निकाला गया।आनंद प्रकाश ने राजा मंडल की गीत के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा देश शुरु से ही कला और संस्कृति का परिचायक रहा है। राजा मंडल के द्वारा गाये हुए गीत और उसके एक एक शब्द, प्रभावशाली है इस गीत के माध्यम से भाई बहन के रिश्तों एवं रक्षा बंधन त्यौहार के महत्व का एक बड़ा ही अच्छा संदेश जाएगा। इस मौके पर विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के इंचार्ज संदीप कुमार ,साहिल सोनी,आशुतोष गप्पू, ओमप्रकाश, अतुल पाण्डेय जी एवं संस्था के अध्यक्ष अंजन सिंह विक्की, संस्था के सचिव एवं डांस मास्टर गोविन्दा राज, उपाध्यक्ष मनोज मुस्कान, कोषाध्यक्ष देव शर्मा,रॉकी केशरी, धीरज कुमार, अजीत आर्यन, चंदन कुमार चौरसिया , बिपुल सिंह आदि मौजूद रहे।