गुरुवार की दोपहर में नहर पुल से एक युवक अचानक नहर में छलांग लगा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गया फिर वहीँ से नहर में कूद गया।उसकी उम्र लगभग 25 के आसपास बताई जा रही है। इसकी जानकारी जैसे ही लोगो तक पहुंची लोगो का भीड़ पुल के पास लग गई।सुचना मिलते ही दाउदनगर थाना के सब इंपेक्टर भगवान प्रसाद सिंह अपने दल बल के साथ पहुंच गए।गोताखोर को बालूगंज से बुलाया गया लेकिन गोताखोरों ने कहा की युवक के खोजने के लिए नहर का पानी बन्द कराना होगा और पानी भी काफी ठंडा है।जिसके कारण नहर में उतरने से असमर्थ हैं।सूत्रो से जानकारी मिली है की प्रशासन ने पानी बंद करा दिया है पानी कुछ कम होने के बाद शुक्रवार को गोताखोर नहर में उतरेंगे। सवांद प्रेषण तक युवक के बारे में पता नही चल पाया है।
