व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के मतदान में सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने बाज़ी मारी

दाउदनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष का पद का चुनाव अंकोढ़ा पैक्स के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने बाज़ी मार ली। सोमवार को हुए मतदान के बाद प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई देर रात तक चुनाव परिणाम आया ।सभी राउंड में वे आगे रहें।अंकोढ़ा पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह 481 मत लाकर अध्यक्ष चुने गये। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अंछा पैक्स अध्यक्ष के अध्यक्ष राम बचन सिंह को 358 मत प्राप्त हुए। जबकि राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह को 315 मत प्राप्त हुआ।सदस्य के 5 पदों के लिए भी चुनाव परिणाम घोषित हो गया ।बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार एवं राजाराम राय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.