ज़िला के प्रभारी मंत्री श्री बृज किशोर बिंद क आगमन आज

आज दिनांक 12 अक्टूबर को औरंगाबाद ज़िला के प्रभारी मंत्री श्री बृज किशोर बिंद का औरंगाबाद में आगमन होना है। आगमन के दौरान वे ठाकुर बिगहा, दाउदनगर के देहोरा रोड में अवस्थित एनडीए कार्यालय तथा ओबरा के एनडीए कार्यालय होते हुए औरंगाबाद जाएँगे। विभिन्न जगहों पर एनडीए के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। सुबह 10 बजे का समय ठाकुर बिगहा में तय किया गया है। इस बात की जानकारी भाजपा के ज़िला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने दी है। उन्होंने यह बताया कि प्रभारी मंत्री के तौर पर औरंगाबाद के नगत भवन में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.