
दाउदनगर में पदस्थापित कार्यपालक सहायक देवेन्द्र सिंह की बाइक बी आर 26 डी 6570 (बजाज पल्सर) की चोरी अनुमंडल कार्यालय परिसर से अज्ञात चोरों ने कर ली।घटना शुक्रवार की है।इस सम्बन्ध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार कार्यपालक सहायक अपनी बाइक को लगाकर कार्यालय चले गए थे।बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी।आश्चर्यजनक बात तो यह है कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में पूरे दिन काफी भीड़ रहती है और सुरक्षा के लिहाज से भी इस परिसर को काफी महफूज मना जाता है।इसके बावजूद चोरों ने उक्त घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।