हरी झंडी दिखाकर  रथ को किया गया रवाना 


राहुल कुमार की रिपोर्ट:

  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा निकाला गया शिक्षा सुधार रथ दाउदनगर पहुंचा।पार्टी के प्रखंड कार्यालय में रालोसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस रथ का स्वागत किया और रालोसपा नेता चंद्रभूषण वर्मा व अशोक मेहता ने हरी झंडी दिखाकर औरंगाबाद जिले के अन्य प्रखंडों में घूमने के लिए रथ को रवाना किया गया।रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत ने बताया कि रालोसपा का शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन 15 अक्टूबर  2017 को पटना के   गाँधी मैदान में होना है।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर निकाला गया यह रथ पुरे औरंगाबाद जिला के सभी शहरी तथा ग्रामीण इलाकों मे जाकर शिक्षा सुधार का अलख जगायेगी। रथ के माध्यम से पटना के गाँधी मैदान में शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन में भाग लेने की अपील आम जनता से की जा रही है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष  केदार यादव , युवा अध्यक्ष रमेश पासवान , हसपुरा अध्यक्ष  बिनोद कु0 सिंह , प्रखंड सचिव उमानाथ भगत , राजेश पासवान ,रामकेश्वर मेहता  ,चुन्नू शर्मा , पिंटू कुमार , भोला तिवारी , जगलाल सिंह , नरेश मेहता आदि उपस्थित थे।                              

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.