श्रीकृष्ण की छठी दाउदनगर में आस्था व परंपरा के अनुसार उत्साहपूर्वक मनाया गया।पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया गया,जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।रौनीयार वैश्य स्थल में आयोजित छठी समारोह को सफल बनाने में इस समाज के अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता,सचिव संजय प्रसाद गुप्ता,कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद गुप्ता,विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,विनोद कुमार गुप्ता,मनोज प्रसाद गुप्ता,गोलू कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।स्थल परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना किया गया और भगवान को भोग लगाया गया।पुराना शहर स्थित जोड़ा मंदिर में राधामोहन मिश्र एवं किशोरीमोहन मिश्र के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनायी गयी।पूजा अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।यहां प्रसाद ग्रहण करनेवालों में थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं दाउदनगर थाना के अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी,भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव,गोरडीहां पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि भाजपा नेता सुबोध शर्मा,जगन्नाथ शर्मा,विजय कुमार,जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु,अधिवक्ता ललन सिंह,पूर्व वार्ड पार्षद बसंत कुमार, अभाविप नेता आर्य अमर केसरी,चंदन कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।आयोजन को सफल बनाने में विवेकानंद मिश्र,ब्रजेश पाठक,मुनमुन प्रसाद,रुपेश कुमार समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।
