ऑटो की चपेट में आकर एक बाइक सवार जख्मी

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

दाउदनगर गोह पथ पर गाजा बिगहा गांव के पास ऑटो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक सिंहासन कुमार जख्मी हो गया।वह अरवल जिले के मेहंदिया थानाक्षेत्र के मलाकागंज गांव का निवासी बताया जाता है।घटना शनिवार के दोपहर की है।जख्मी युवक का इलाज दाउदनगर पीएचसी में किया गया।बताया जाता है कि वह अपनी बहन को पहुंचाने बाइक से दाउदनगर होते हुए हसपुरा जा रहा था।पीछे से तेजी से जा रही ऑटो की चपेट में आकर वह जख्मी हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.