314 मामलों का किया गया निष्पादन

    दाउदनगर के मनरेगा कार्यालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार  चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 314 मामलों का निष्पादन किया गया।न्यायिक सदस्य रामध्यानजी पाल,अधिवक्ता सदस्य रामनिवास प्रसाद एवं सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य राकेश कुमार ने सुलहनीय वादों का निष्पादन किया।कार्यालय सहायक संजय कुमार ने बताया कि दाउदनगर अनुमंडल के दाखिल खारिज के 312 मामलों का निष्पादन किया गया।इनमें दाउदनगर अंचल के 60,ओबरा के 87,गोह के 93 व हसपुरा के 72 दाखिल खारिज के मामले शामिल हैं।एक सुलहनीय आपराधिक  वाद का निष्पादन किया गया।बैंक ऑफ बड़ौदा का एक ऋण का मामला निष्पादित हुआ,समझौता राशि 73 हजार रही,जिसमें दो हजार रुपया जमा करते हुए ऋणी ने शेष राशि जमा करने के लिए 15 दिनों का समय लिया है।इस मोके पर दाउदनगर सीओ विनोद सिंह के साथ साथ हसपुरा,गोह के सीओ,सी आई,पीएलभी सुषमा सिंहा आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।                             

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.